INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील पुलिस निरीक्षक ताईतवाले ने नागरिकों से सहयोग की मांग की

सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील,पुलिस निरीक्षक ताईतवाले ने नागरिकों से सहयोग की मांग की
 

वैजापुर: आगामी डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती और 15 अप्रैल से शुरू होने वाले नौगोजीबाबा उत्सव को लेकर वेजापुर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस निरीक्षक ताईतवाले ने नागरिकों से अपील की कि सभी लोग त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि इन उत्सवों के दौरान शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इसलिए नागरिकों को पुलिस प्रशासन का सहयोग करना चाहिए और किसी भी प्रकार की अफवाहों या असामाजिक तत्वों से दूर रहना चाहिए। पुलिस निरीक्षक ने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाएगी। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने भी अपने सुझाव दिए और पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

रिपोर्टर : अशोक मोहनराव वर्णे