मेरठ में आर्मी जवान की हार्ट अटैक से मौत
जनपद मेरठ के थाना सदर बाजार क्षेत्र के बेगम पुल स्थित होटल लेब्रा में 6 अक्टूबर 2026 को रूड़की में तैनात 35 वर्षीय आर्मी जवान सरदार परमिंदर सिंह (निवासी अंबाला) की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वे मेरठ के 12 नंबर आर्मी अस्पताल में अपना इलाज कराकर अंबाला लौट रहे थे, तभी रास्ते में फ्रेश होने के लिए होटल के बाथरूम में गए जहाँ उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया। शाम लगभग 5 से 6 बजे हुई इस घटना के बाद होटल मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और आधार कार्ड के जरिए परिजनों व आर्मी टीम को सूचित किया
रिपोर्टर शाहिद हसन मेरठ
सहयोगी नसीम