INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

दिल्ली क्राइम के ब्रांच आफिस गुरूग्राम में फिल्मी हीरो का आगमन

दिल्ली क्राइम के ब्रांच आफिस गुरूग्राम में फिल्मी हीरो का आगमन
 

जिंदगी में कभी-कभी एकदम अनजान लोगों से एकाएक मुलाकात हो जाती है और मिलकर कुछ क्षण साथ बिताकर ऐसा लगने लगता है कि जैसे बरसों पुरानी जान-पहचान हो। गुरूग्राम के ग्रेट लीडर और नेशनल ट्रेनर अशोक कुमार की बाॅबी धवन जी से मुलाकात Crazy for Dance के set पर हुई थी। उस औपचारिक मुलाकात से ही अधिक मुलाकातों का सिलसिला आरंभ हो जायेगा, इसका भान कदाचित बाॅबी धवन जी तथा शीघ्रा जी को भी नहीं हुआ होगा।

सैट पर पूरी टीम के साथ अशोक कुमार और पत्रकार शंभू के मिल कर आने के बाद कल बाॅबी धवन जी का फोन आया तथा आपने मिलने की उत्सुकता दिखाई, जिसे अशोक कुमार ने सहर्ष स्वीकार कर लिया तथा दिल्ली क्राइम के ब्रांच आफिस में, सांयकालीन 7.30 बजे का समय नियत किया गया। अकल्पनीय यह रहा कि समय का ध्यान रखते हुए बाॅबी जी व शीघ्रा जी नियत समय पर आफिस आ भी गये, क्योंकि फिल्मों के हीरो-हीरोइन लेट-लतीफ होते हैं, ऐसा ही आज तक सुना गया था।

दिल्ली क्राइम के आफिस में जिस समय बाॅबी जी और शीघ्रा जी आए, लगभग उसी समय मोनू जी भी अपनी टीम की किट आदि लेने आए। तब  चारों ने एक-डेढ़ घंटा साथ बिताया, जिसमें बाॅबी जी से उनकी आने वाली फिल्मों के विषय में भी चर्चा हुई तो बाॅबी जी ने दिल्ली क्राइम प्रैस के विषय में जानकारी ली तथा दिल्ली क्राइम प्रैस के साथ प्रमोट होने व प्रमोट करने की इच्छा भी जताई।

इन सुंदर पलों की यादगार सदैव दिल में बसाए रखने हेतु अशोक कुमार ने अपनी ओर से उनको सैट पर पूरी टीम के साथ खींची गई फ्रेम जड़ित फोटो, दिल्ली क्राइम प्रैस का लोगो लगी हाथ घड़ी तथा दिल्ली क्राइम प्रैस का मग, उपहारस्वरूप भेंट किया तथा उनके साथ फोटो आदि खिंचवाई। इस भावभीनी मुलाकात को आगे भी जारी रखने का वायदा करके, बाॅबी धवन जी और शीघ्रा जी ने विदा ली।

दिनेश शर्मा/दिल्ली क्राइम प्रैस