INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

अशोक कुमार टीम का बहुरंगी ‘सक्सेस सेमिनार – 1’

अशोक कुमार टीम का बहुरंगी ‘सक्सेस सेमिनार – 1’

12 जुलाई/नवादा, दिल्ली :
ज्ञात रहे कि 9 अप्रैल 2026 को दिल्ली क्राइम प्रेस के पाठक प्रोत्साहन योजना के सफलता पूर्वक 10 वर्ष पूर्ण होने पर प्रत्येक माह ‘सक्सेस सेमिनार’ निरंतर आयोजित किये जा रहे हैं। इन सेमिनारों में नए व पुराने लीडर्स के उत्साह को देखते हुए, दिल्ली क्राइम प्रेस ने इस बार दिल्ली क्राइम प्रेस के जाने-माने लीडर व ‘नेशनल ट्रेनर’ अशोक कुमार को अपनी टीम के साथ, स्वतंत्र रूप से सेमिनार करने की अनुमति दे दी। जिसका भरपूर लाभ उठाते हुए अशोक कुमार ने अपनी टीम के दो अन्य सक्रिय लीडर्स, सह-कार्यकारी संपादक दिनेश शर्मा व तेज-तर्रार मीडिया असोसिएट अनिता भोज को अपने साथ ले कर, यह साफ संदेश दे दिया कि अकेला चना भाड़ नहीं झोंक सकता तथा इस टीम का नाम रखा ADA TEAM (अशोक-दिनेश-अनिता टीम)। इस टीम के परस्पर सहयोग ने इस सेमिनार में आमंत्रित प्रत्येक नए व पुराने सदस्यों के अलावा, मेहमानों को भी, पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहशील बनाए रखा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली क्राइम की पुरानी सदस्या अंजली अरोड़ा के द्वारा उपस्थित लोगों के स्वागत भाषण तथा मीटिंग के दिशा-निर्देश देने के साथ हुई। इन दोनों के पश्चात दिनेश शर्मा ने, उपस्थित समुदाय को, लैपटॉप के स्लाइडस के माध्यम से, “दिल्ली क्राइम व भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा” समाचार पत्र की नीतियों, कार्यप्रणाली तथा अवधारणा पर संक्षेप में बताया। इसके अलावा दिनेश शर्मा ने दिल्ली क्राइम के पाठक बनने पर मिलने वाले लाभों से भी परिचित करवाया। एक पाठक बनने पर बिना अपनी दैनिक दिनचर्या में किसी विशेष बदलाव अथवा परेशानी के अतिरिक्त पैसा सहज और सुगम तरीके से कैसे कमाया जा सकता है, इसे अपने विशेष अंदाज में अशोक कुमार ने जब बताया तो उपस्थित लोगों की करतल ध्वनि इसका द्योतक थीं कि सभी को तीनों प्लानस पसंद भी आए और समझ भी आए।
इस सेमिनार की विशेषता यह रही कि वर्षों पुराने वे लीडर्स, जिन्होंने दिल्ली क्राइम में एक विशिष्ट रैंक हासिल किया था परंतु अपने किसी कारण से सक्रिय नहीं रह पाए, उन्होंने भी इस सेमिनार मे उपस्थित हों कर यह संदेश दे दिया कि वे फिर से वही मान-सम्मान प्राप्त करने के इच्छुक हैं। सुबह का भूला शाम को वापिस आ जाए तो भूल नहीं कहलाता, यदि पुराने लीडर्स वापिस आना चाहें तो दिल्ली क्राइम प्रेस उनका स्वागत करती है। मीडिया असोसिएट सुनीता शर्मा ने भी दिल्ली क्राइम प्रेस की सदस्यता लेने के लिए प्रोत्साहित करती स्वरचित एक मौलिक कविता सुनाई, जिसकी लोगों ने भरपूर सराहना की। उपस्थित लोगों के साथ सुनीता शर्मा ने, दिल्ली क्राइम के सिस्टम व प्लान से संबंधित अपनी जिज्ञासा रखी तथा उनका उचित समाधान पाया।                                     

सभी अचीवर्स को उनकी विशेष उपलब्धियों पर ए डी ए टीम (अशोक-दिनेश-अनिता) द्वारा पुरिस्कृत किया गया तथा नए सदस्यों को दिल्ली क्राइम की किट दे कर व कार्ड पहना कर सम्मानित किया गया व फोटो खींची गई। मीटिंग के समापन पर सभी का धन्यवाद करते हुए सभी महिला व पुरुष सदस्यों की ग्रुप फोटो तथा सम्मिलित नृत्य कार्यक्रम के बाद सेमिनार का समापन कर दिया गया।

दिनेश शर्मा/ दिल्ली क्राइम प्रेस