INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

अशोक विहार फायरिंग केस: 18 घंटे में पुलिस का एक्शन, मास्टरमाइंड राजेश उर्फ काना समेत 3 गिरफ्तार....!

अशोक विहार फायरिंग केस: 18 घंटे में पुलिस का एक्शन, मास्टरमाइंड राजेश उर्फ काना समेत 3 गिरफ्तार....!

उत्तर-पश्चिम जिला
पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने अशोक विहार में हुई फायरिंग की वारदात का महज 18 घंटे में खुलासा करते हुए कथित मास्टरमाइंड राजेश उर्फ काना, उसके साथी रोहित उर्फ समोसा और नितिन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल Swift Dzire (HR-55-BD-6329) कार भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त को सत्संग कॉलोनी स्थित देव उर्फ काके की झुग्गी पर दो राउंड फायरिंग की गई थी। जांच में सामने आया कि घटना से पहले राजेश ने शिकायतकर्ता को धमकी दी थी। पुलिस का कहना है कि विवाद शिकायतकर्ता के भाई अर्जुन और राजेश के बीच चल रही निजी रंजिश से जुड़ा है।
जांच के दौरान तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों का करीब 100 किलोमीटर तक पीछा किया। बुराड़ी के एक होटल में लगभग एक घंटे तक निगरानी रखने के बाद तीनों को दबोच लिया गया। पुलिस ने रोहित के मोबाइल से एक कथित वीडियो भी बरामद किया है, जिसे डिजिटल साक्ष्य के तौर पर जांच में शामिल किया गया है।

संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली