INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

दिल्ली में गोहत्या मामले का मुख्य आरोपी औरंगज़ेब उर्फ अजहर गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग का भी है आरोप...!

दिल्ली में गोहत्या मामले का मुख्य आरोपी औरंगज़ेब उर्फ अजहर गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग का भी है आरोप...!

संवाददाता सुहैल अहमद : -  
 Delhi Police  की DCP North District की कोतवाली थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दर्ज गोहत्या मामले में मुख्य आरोपी औरंगज़ेब उर्फ अजहर (23), निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को वायरल वीडियो सामने आने के बाद एफआईआर दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई। करीब पांच दिन तक हजारों सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी जांच के बाद आरोपी को दबोचा गया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ दिल्ली में कई गोहत्या की घटनाओं में कथित संलिप्तता की बात बताई है। आरोप है कि गिरोह आवारा गायों को वाहन में सुनसान स्थानों पर ले जाकर उनका वध करता था और मांस आगे सप्लाई करता था।आरोपी पर पहले से हत्या के प्रयास, सरकारी कर्मचारी पर हमला, आर्म्स एक्ट और पशु क्रूरता सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार एक पुराने मामले में उसने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की थी। फिलहाल उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।