INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

मध्यस्थता से विवादों के समाधान हेतु निकली जागरूकता रैली, प्रभारी जनपद न्यायाधीश गरिमा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मध्यस्थता से विवादों के समाधान हेतु निकली जागरूकता रैली, प्रभारी जनपद न्यायाधीश गरिमा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुजफ्फरनगर:
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार 'राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान' (01 अगस्त 2026 से 30 दिसंबर 2026) के अंतर्गत जनपद न्यायालय परिसर से एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारम्भ प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती गरिमा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का मध्यस्थता (आपसी बातचीत व समझौते) के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में त्वरित व सौहार्दपूर्ण निस्तारण कराना है। कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी (सिविल जज, सी.डि.) ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 01 नवंबर (रविवार) को सूजडू चुंगी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मुजफ्फरनगर में एक विशाल 'वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर' का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमजन को कानूनी अधिकारों व योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर जनपद न्यायालय मुजफ्फरनगर के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, जनपद के वरिष्ठ पत्रकार तथा बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। —निखिल सैनी, मुजफ्फरनगर (उ०प्र०)