बारां बटसूई गांव में बदहाल सड़क और कीचड़ ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुसीबत
बारां (राजस्थान): राजस्थान के बारां जिले के बटसूई गांव से विकास के दावों की पोल खोलती एक परेशान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। बारिश के मौसम में गांव का मुख्य रास्ता पूरी तरह दलदल और गहरे कीचड़ में तब्दील हो चुका है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन बेहद खतरनाक और मुश्किल हो गया है।
तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि पूरे रास्ते पर पानी भरा हुआ है और सड़कों की जगह केवल कीचड़ ही नजर आ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों को फिसलने के भारी खतरे के बीच बाइक संतुलित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क की इस दुर्दशा के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है और स्कूली बच्चों तथा मरीजों को ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की अनदेखी से आहत ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। —रिपोर्ट: निखिल सैनी, सहयोगी प्रमोद सुमन (बाराँ,राज०)
बारां बटसूई गांव में बदहाल सड़क और कीचड़ ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुसीबत
Genral
12/08/2026 05:35 AM 18
X