बारां नवयुवक मंडल ने तेज किया जनसंपर्क, माली समाज छात्रावास में जल्द होगा सम्मान समारोह
राजस्थान (बारां)। माली समाज के गौरव और युवा शक्ति को नई दिशा देने के लिए आगामी 11 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले 'माली/सैनी युवा अधिवेशन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह' की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। शनिवार को नवयुवक मंडल की टीम ने बारां नगर का दौरा कर समाज के गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की। टीम ने समाज बंधुओं को पीले चावल देकर मेलखेड़ी रोड स्थित माली समाज छात्रावास में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। मंडल के सदस्यों ने बताया कि इस अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करना और समाज को एकजुट बनाना है।
रिपोर्ट: निखिल सैनी, सहयोगी प्रमोद सुमन (राजस्थान)