INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

भाजपा सरकार जनता की नही पूंजीपतियों की हितैषी है :- दिव्यांश श्रीवास्तव

भाजपा सरकार जनता की नही पूंजीपतियों की हितैषी है :-

दिव्यांश श्रीवास्तव



संवाददाता ( देवरिया ) एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान प्रदेश सचिव दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी घबरा गए हैं। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक डरे हुए हैं, धरातल पर प्रदेश के युवा एवं महिलाएं हताश और निराश हैं। लाखों करोड़ों बेरोजगार युवाओं के आंसू भाजपा सरकार का सफाया करेंगे। इस सरकार में महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पूरी तरह से बढ़ गयी है। महिलाओं के साथ अत्याचार लगातार बढ़ रहा है। हर विभागों में धनउगाही बड़े पैमाने पर है। किसानों को खाद लेने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस सरकार में आम जनता का बुरा हाल हो गया है। यह सरकार जनता की हितैषी हो ही नहीं सकती यह पूजीपतियों की हितैषी है। जो परिवार वाले का नहीं वह क्या जाने परिवार का दुःख दर्द। श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव का सपना पूरा करने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जब महिलाओं के लिए कन्या विद्या धन योजना,102 108 एंबुलेंस योजना,समाजवादी पेंशन,पढ़े बेटी बढ़े बेटी की योजना चलाई थी एवं उसकी सुरक्षा के लिए डायल 1090 जैसी व्यवस्था चलाई थी। जब उत्तर प्रदेश या देश में चुनाव आता है, तो भारतीय जनता पार्टी हिंदू मुसलमान,मस्जिद मंदिर, गाय गोबर की बात करके लोगों के बीच में नफरत बोने का काम करती है। यह भाजपा सरकार का षड्यंत्र करने का काम बराबर चलता चला आ रहा है। आर एस एस की विचारधारा से भारत खतरे में है।भाजपा आरक्षण समाप्त करने और मौलिक अधिकारों पर हमला करना चाहती है। भाजपा राज में सार्वजनिक संपत्तियां बेची जा रही हैं,चंद पूजीपतियों के हाथों में राष्ट्रीय संपत्ति गिरवी रखी जा रही हैं। भाजपा सरकार अन्याय की प्रतीक है। किसानों के हितों में काम के बजाय खेती-किसानी को कुछ पूजीपतियों के हाथों में बंधक बनाने की साजिश कर रही है। यह सरकार किसान,नौजवान, महिला,व्यापारी विरोधी है। इस सरकार में हर वर्ग के लोगों को निराशा हाथ लग रही है।