INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

भारतीय किसान यूनियन हिंदुस्तान संयुक्त मोर्चा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन हिंदुस्तान संयुक्त मोर्चा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

 

भारतीय किसान यूनियन हिंदुस्तान संयुक्त मोर्चा ने बुलंदशहर में डीएम कार्यालय में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जरगावां निवासी सत्यवीर सिंह पर गरीब किसानों के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाया है। 

भारतीय किसान यूनियन हिंदुस्तान संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषा सिंह ने अन्य पदाधिकारियों के साथ डीएम को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि सत्यवीर सिंह खुद को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बताता है और प्रशासन को गुमराह करके गरीब किसानों का शोषण करता है। उन्होंने बताया कि जरगांवा में सत्यवीर सिंह ने खाद के गड्ढों पर कब्जा कर रखा है जिसके कारण जिसके कारण किसानों को खाद गोरने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। किसानों ने जिलाधिकारी से जमीन को कब्जामुक्त करवाने की गुहार लगाई है।