INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

भलस्वा डेयरी थाने में CBI का बड़ा एक्शन, 70 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार...!!

भलस्वा डेयरी थाने में CBI का बड़ा एक्शन, 70 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार...!!
दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिले के भलस्वा डेयरी थाने में CBI की छापेमारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, CBI की टीम ने थाने में तैनात ASI रविंद्र भारद्वाज को कथित तौर पर 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।आरोप है कि ASI ने एक BC (बैड कैरेक्टर) से जुड़े मामले को रफा-दफा करने के बदले 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बताया जा रहा है कि बाद में यह सौदा 1 लाख रुपये में तय हुआ, जिसकी पहली किस्त के रूप में 70 हजार रुपये दिए जा रहे थे। इसी दौरान BC के परिवार की शिकायत पर CBI ने जाल बिछाया और कार्रवाई करते हुए ASI को पकड़ लिया। फिलहाल CBI की टीम थाने में पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली