INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

रोहिणी सेक्टर-16,में बड़ा हादसा

रोहिणी में ढही इमारत, मलबे से निकाले गए 4 लोग,3 ने तोड़ा दम 

दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक 4 मंजिला इमारत गिरने का मामला सामने आया है. मलबे से रेस्क्यू किए गए 4 लोगों में से 3 की मौत हो गई है. वहीं, राहत और बचाव कार्य के दौरान एक मजदूर को मलबे से जिंदा बाहर निकाल लिया गया है.

रोहिणी में नवनिर्मित इमारत गिरने से 4 लोगों की मौत।

भवन के ढांचे और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल।

ढांचागत खामी या निम्न स्तरीय सामग्री का अंदेशा।

नवनिर्मित इमारत गिरने के बाद भवन के ढांचे और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर निगम के एक अधिकारी का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने के कुछ माह बाद इमारत गिरने का यह अपनी तरह का पहला है, वह भी तब, जब इमारत में कोई बड़ा कार्य नहीं चल रहा था। जानकारी के अनुसार, इमारत का ढांचागत निर्माण कार्य तीन से चार महीने पहले पूरा हो चुका है और फिलहाल फिनिशिंग का कार्य चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का भी कहना है कि इमारत धंसने के बाद गिरी है, इस कोण से देखा जाए तो भवन गिरने के दो ही कारण हो सकते हैं, एक- ढांचागत खामी और दूसरा निम्न स्तरीय निर्माण सामग्री। 
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ढांचागत खामी और निम्न स्तरीय निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का अंदेशा जताया है।
 सूत्रों के अनुसार हादसे के समय इमारतों में प्लंबिंग का काम चल रहा था और इस दौरान कालम व बीम जैसे संरचनात्मक हिस्सों में ड्रिलिंग या कटिंग किए जाने की संभावना है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत तकनीकी जांच के बाद ही चल सकेगा। (  सूत्रों के हवाले से खबर )