INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 8 चोरी के दोपहिया वाहन, पिस्टल और लूटा हुआ मोबाइल बरामद...!

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 8 चोरी के दोपहिया वाहन, पिस्टल और लूटा हुआ मोबाइल बरामद...!

दिल्ली के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पीपी रेड फोर्ट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों आरिश उर्फ आरिस (25) और शाहिद उर्फ अकबर (26) को गिरफ्तार किया है। DCP North District 
दोनों श्रीराम कॉलोनी, खजूरी खास के रहने वाले हैं और लूट, स्नैचिंग व वाहन चोरी के कई मामलों में पहले से शामिल रहे हैं। 
Delhi Police  ने इनके कब्जे से 8 चोरी के दोपहिया वाहन (5 मोटरसाइकिल, 3 स्कूटी), एक स्नैच किया गया वीवो मोबाइल, एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक बटनदार चाकू बरामद किया है। 
पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल स्नैचिंग के लिए चोरी की बाइक इस्तेमाल करने की बात कबूली। इस कार्रवाई से वाहन चोरी और स्नैचिंग के कुल 9 मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

संवाददाता सुहैल अहमद की रिपोर्ट