दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लुटेरे, स्नैचर और ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा, 4 गिरफ्तार..!
◾ Delhi Police की DCP North District टीम ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
◾ पुलिस ने इनके कब्जे से एक चोरी की बाइक, तीन चोरी की स्कूटी और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें एक लूटा हुआ और तीन स्नैच किए गए मोबाइल शामिल हैं
◾ सब्जीमंडी थाना पुलिस ने लूट के मामले में अर्जुन और विकास उर्फ पिल्ला को दबोचा। कश्मीरी गेट पुलिस ने बालविंदर सिंह को चोरी की बाइक और तीन स्नैच किए गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया।
◾ वहीं सदर बाजार पुलिस ने सीसीटीवी और फेसियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) की मदद से मोनीश को पकड़कर तीन चोरी की स्कूटियां बरामद कीं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली