दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 5 के बाहर लगने वाली अवैध पटरी हटवाई
नई दिल्ली: चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 5 के बाहर पटरी बाजार लगने के कारण दिन-दिहाड़े चोरी, लूटपाट व अन्य आपराधिक वारदातें सामने आ रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर ज्ञान प्रकाश ने अपनी टीम और सीआरपी (CRP) टीम के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस और सीआरपी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटरी पर लगने वाले अवैध बाजार को पूरी तरह से हटवा दिया है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगेगा और आम जनता तथा व्यापारियों को राहत मिलेगी। —ट्रेनी रिपोर्टर: मुजम्मिल अंसारी (दिल्ली)