कश्मीरी गेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई 63 चोरी के मोबाइल बरामद, मोबाइल स्नैचर और रिसीवर गिरफ्तार....!
दिल्ली पुलिस के थाना कश्मीरी गेट की टीम ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों साहवीर उर्फ सबीर उर्फ सलमान उर्फ शिव वीर (28) निवासी तीसरा पुश्ता, उस्मानपुर और नरेश उर्फ हड्डी (42) निवासी कासिम विहार, लोनी (गाजियाबाद) को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई SI नवीन सिंधु के नेतृत्व में HC विवेक, HC रोहताश, HC अतुल और Ct पियूष ने SHO इंस्पेक्टर प्रशांत यादव व ACP शंकर बनर्जी के मार्गदर्शन में की।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 63 चोरी और स्नैच किए गए मोबाइल फोन, एक चोरी की होंडा एक्टिवा स्कूटी तथा वारदात में इस्तेमाल की गई एक यामाहा रे ZR स्कूटी बरामद की है। जांच में अब तक 17 मोबाइल फोन विभिन्न एफआईआर और लॉस्ट रिपोर्ट से लिंक किए जा चुके हैं। इस कार्रवाई से 13 मोबाइल स्नैचिंग/चोरी और वाहन चोरी के मामले तथा 5 लॉस्ट रिपोर्ट का खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी साहवीर चार मामलों में घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) भी है और पिछले 12 वर्षों से मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली