INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

मेरठ पुलिस की बड़ी कार्यवाही अंतरराज्यीय दो शातिर चोर गिरफ्तार

मेरठ पुलिस की बड़ी कार्यवाही अंतरराज्यीय  दो शातिर चोर गिरफ्तार
थाना रेलवे रोड पुलिस,
स्वाट टीम और जीआरपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब 350 ग्राम सोने के चोरी के आभूषण बरामद करते हुए दो अंतरराज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने यह सफलता हासिल की। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हसीम रहमान और सुगनत्ता उर्फ गुड्डू उर्फ मोती लाल निवासी जिला बर्धमान (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई। पुलिस ने इनके कब्जे से 178.34 ग्राम पीली धातु (सोना), 1.1 ग्राम सफेद धातु, दो डायरी सहित अन्य सामान बरामद किया। मामले में थाना रेलवे रोड पर मुकदमा संख्या 0141/2026 धारा 316(4)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष हरेंद्र पाल सिंह, जीआरपी निरीक्षक विशाल सांगरी, उपनिरीक्षक मनीष शर्मा, अभिषेक कुमार, अनुरुद्ध कुमार, त्यागी वर्मा, अलीम नकवी, हेड कांस्टेबल प्रदीप नागर, सुनील कुमार, विकास पंवार तथा अतुल राघव की महत्वपूर्ण भूमिका रही

रिपोर्टर शाहिद हसन मेरठ
सहयोगी बबलू कुरैशी