INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

वैजापुर APMC में सत्ता को बड़ा झटका

वैजापुर APMC में सत्ता को बड़ा झटका

वैजापुर (छत्रपती संभाजीनगर) –वैजापुर कृषि उत्पन्न बाजार समिति (APMC) में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। शिवसेना के सभापति रामहरी जाधव के खिलाफ समिति के 18 में से 13 संचालकों ने अविश्वास प्रस्ताव दाखिल किया है। यह प्रस्ताव महाराष्ट्र कृषि उपज खरेदी-विक्री (विकास व विनियमन) अधिनियम 1963 की धारा 23 के अंतर्गत जिला कलेक्टर और जिला उपनिबंधक के पास प्रस्तुत किया गया है।
संचालकों का आरोप है कि सभापति द्वारा बोर्ड को विश्वास में न लेकर फैसले लिए गए, पारदर्शिता नहीं रखी गई और किसानों की बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी हुई।
राजनीतिक समीकरणों में बदलाव के बाद भाजपा समर्थित गुट को बहुमत मिला, जिससे शिवसेना को बड़ा झटका लगा है। अब जिला प्रशासन की कार्रवाई और होने वाली विशेष बैठक में मतदान से तय होगा कि रामहरी जाधव पद पर बने रहेंगे या वैजापुर APMC में सत्ता परिवर्तन होगा।

 संवाददाता : अशोक वर्णे दिल्ली क्राईम प्रेस