INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

शेवगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

शेवगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

अहमदनगर :अहमदनगर जिले के शेवगांव पुलिस स्टेशन की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में जावेद मुनीर सय्यद (उम्र लगभग 27 वर्ष, निवासी शेवगांव) को हिरासत में लिया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो वाहन तथा मोबाइल फोन जब्त किया गया। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

वैजापूर संवाददाता : अशोक मोहनराव वर्णे