उत्तर-पश्चिमी जिले में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा वार: मोहन मेहतो और विमला उर्फ पलक वाली गिरफ्तार....!!
उत्तर-पश्चिमी जिले में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा वार: मोहन मेहतो और विमला उर्फ पलक वाली गिरफ्तार Delhi Police की उत्तर-पश्चिम जिला एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने डीसीपी आकांक्षा यादव (IPS) के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहन मेहतो (43) और विमला उर्फ पलक वाली (50) को गिरफ्तार किया। मोहन की निशानदेही पर टिकरी बॉर्डर के पास जमीन में दबे प्लास्टिक टैंक से 58.839 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ वहीं जहांगीर पुरी निवासी विमला के कब्जे से 85.85 ग्राम हेरोइन/स्मैक और ₹10,226 नकद मिले। मोहन पहले भी बलात्कार, आर्म्स एक्ट और NDPS के मामलों में शामिल रहा है। पुलिस अब दोनों आरोपियों के ड्रग सप्लाई नेटवर्क और अन्य संपर्कों की जांच कर रही है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली
उत्तर-पश्चिमी जिले में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा वार: मोहन मेहतो और विमला उर्फ पलक वाली गिरफ्तार....!!
Genral
29/08/2026 07:22 AM 86
X