INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

दयालपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला से सोने की बालियां झपटने वाला शातिर बदमाश चंद घंटों में गिरफ्तार, माल बरामद...!

दयालपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला से सोने की बालियां झपटने वाला शातिर बदमाश चंद घंटों में गिरफ्तार,माल बरामद...!
दिल्ली के दयालपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला से सोने की बालियां झपटने वाले बदमाश को वारदात के महज कुछ ही घंटों के भीतर दबोच लिया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी दानिश उर्फ सुहैल (निवासी लोनी, उत्तर प्रदेश) के कब्जे से लूटी गई सोने की बालियों की जोड़ी भी बरामद कर ली है। घटना 18 नवंबर की रात करीब 1:30 बजे की है, जब 44 वर्षीय सविता अपनी भाभी के साथ बी-ब्लॉक बस स्टैंड के पास ई-रिक्शा लेने जा रही थीं। तभी पीछे से आए बदमाश ने उनके कानों से बालियां झपट लीं, जिससे महिला घायल हो गईं। इस मामले में BNS की धारा 309(4) के तहत केस दर्ज कर SHO परमवीर सिंह दहिया के नेतृत्व में गठित टीम ने CCTV फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पर पहले से झपटमारी और चोरी के सात मामले दर्ज हैं।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली