INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

बिहार पश्चिम चम्पारण: भितहा पुलिस ने बॉर्डर पर चलाया सघन जांच अभियान

बिहार पश्चिम चम्पारण: भितहा पुलिस ने बॉर्डर पर चलाया सघन जांच अभियान

भितहा, पश्चिमी चम्पारण। थानाध्यक्ष नरेश कुमार के नेतृत्व में सोमवार को भितहा थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा स्थित बिनहीं चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।इस दौरान कुशीनगर की तरफ से आने-जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट आदि की जांच की गई। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी तथा बॉर्डर क्षेत्र में शराब तस्करी एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही। उन्होंने बताया कि त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।