बगरैन के बिसौली रोड पर बाइक-टेम्पो की भिड़ंत, एक बुजुर्ग महिला व एक व्यक्ति घायल, हालत गंभीर
खबर: बगरैन क्षेत्र के बिसौली रोड पर सोमवार को बाइक और टेम्पो के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला व एक व्यक्ति घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही बगरैन पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। प्रत्यक्षदर्शियों व स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि टक्कर काफी तेज थी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के बाद टेम्पो चालक टेम्पो लेकर मौके से फरार हो गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।
स्वाददाता: एके सोनी