INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

मेट्रो स्टेशन के पास बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5 मोटरसाइकिल बरामद...!

मेट्रो स्टेशन के पास बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5 मोटरसाइकिल बरामद
नजफगढ़ द्वारका जिला पुलिस
ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 23 वर्षीय धीरज पुत्र बुधराज, निवासी सालापुर खेड़ा, बिजवासन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की 5 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। Delhi Police  के मुताबिक, 27 अगस्त को सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन के सामने से बाइक चोरी की शिकायत मिलने के बाद थाना सेक्टर-23 द्वारका में ई-एफआईआर दर्ज की गई। SHO इंस्पेक्टर बिजेंद्र छिल्लर के नेतृत्व में टीम ने करीब 50 से 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई मुखबिर की सूचना पर धीरज को भरथल गांव से पकड़ा गया। पूछताछ के बाद सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन के पीछे फूलों की खेती वाले खेत से 4 बाइक और धूलसिरस की डीडीए जमीन से 1 बाइक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, बरामद वाहनों से चोरी के 5 मामलों का खुलासा हुआ है। आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली