रेजांगला शौर्य एवं यदुकुल सम्मान दिवस पर दिल्ली क्राइम प्रैस के बिनय यादव सम्मानित
18 नवंबर 2026 (बुधवार) को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रेजांगला शौर्य एवं यदुकुल सम्मान दिवस आयोजित किया गया। इसे 'श्री कृष्ण यादव महासभा' द्वारा आयोजित किया गया था। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुईं और उन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध (रेजांगला युद्ध) में मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में वीरगति को प्राप्त 13 कुमाऊं रेजिमेंट के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में अरुण सिंह, राजेश यादव और संतोष यादव सहित अन्य गणमान्य लोग व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य अतिथि के रूप में आनलाइन जुड़ने की जानकारी भी सामने आई। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली शिक्षा, शिक्षण और समाज सेवा, खेल-योग और कला/संगीत, कृषि/गौ सेवा, पर्यावरण और मीडिया, सैनिक कल्याण और यदुकुल इतिहास प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। आया नगर, दिल्ली निवासी दिल्ली क्राइम प्रैस के मीडिया एसोसिएट बिनय यादव भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित थे और आपको मंच पर 'श्री कृष्णा महासभा' की ट्राफी दे कर सम्मानित किया गया।
दिनेश शर्मा/दिल्ली क्राइम प्रैस
रेजांगला शौर्य एवं यदुकुल सम्मान दिवस पर दिल्ली क्राइम प्रैस के बिनय यादव सम्मानित
Genral
19/11/2026 09:26 AM 76
X