बुराड़ी यमुना पुस्ते पर खूनी रफ्तार, हिट एंड रन में 44 वर्षीय दीपक की मौत...!
बुराड़ी के यमुना पुस्ते पर तेज रफ्तार बोलेरो टेंपो की टक्कर से 44 वर्षीय दीपक की मौत हो गई। प्रधान एन्क्लेव निवासी दीपक शाम को इवनिंग वॉक के लिए निकले थे। ◾बताया जा रहा है कि पुस्ते के बांध पर पहुंचते ही तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार होने लगा। कुछ युवकों ने पीछा किया तो आरोप है कि चालक ने उन्हें भी साइड मारकर घायल कर दिया। बाद में स्थानीय लोगों ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों को अस्पताल भेजा गया। बुराड़ी थाना पुलिस ने दीपक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और चालक की भूमिका की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने पुस्ते पर बैरिकेडिंग, पर्याप्त रोशनी और स्पीड कैमरे लगाने की मांग की है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली
बुराड़ी यमुना पुस्ते पर खूनी रफ्तार, हिट एंड रन में 44 वर्षीय दीपक की मौत...!
Genral
09/10/2026 06:06 AM 17
X