बहादुर खुशी माहेश्वरी ने स्कूटी से पीछा कर पकड़वाए मोबाइल स्नैचर दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार...!
शालीमारबाग में 24 वर्षीय खुशी माहेश्वरी ने अद्यतन साहस का परिचय देते हुए अपना आईफोन-16 प्रो छीनकर भाग रहे दो बाइक सवार बदमाशों को स्कूटी से पीछा कर पकड़वा दिया। रिंग रोड फ्लाईओवर के पास पीछा करने के दौरान वाहन गिरने पर जनता और पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों—समीर उर्फ खचरा (भलस्वा डेयरी) और मोहित उर्फ मोहिता (मुकुंदपुर) को दबोच लिया मौके पर मौजूद सतर्क पुलिसकर्मियों (कांस्टेबल राहुल और हेड कांस्टेबल संदीप) की त्वरित सूझबूझ ने स्थिति को संभाला। दिल्ली पुलिस ने इस सफल कार्रवाई के दौरान छीना गया आईफोन, तीन अन्य मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
संवाददाता सुहैल अहमद