INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

बूंदी में देह व्यापार के कथित रैकेट का भंडाफोड़, 22 आरोपी गिरफ्तार; मां-बेटे पर नेटवर्क चलाने का आरोप

बूंदी में देह व्यापार के कथित रैकेट का भंडाफोड़, 22 आरोपी गिरफ्तार; मां-बेटे पर नेटवर्क चलाने का आरोप

बूंदी:
राजस्थान के बूंदी जिले में सदर थाना पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवपुरा क्षेत्र के एक मकान पर छापेमारी कर कथित रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से 14 युवकों और 8 युवतियों समेत कुल 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क का संचालन कथित तौर पर एक महिला और उसका बेटा कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 2.40 लाख रुपये नकद, तीन डिजिटल पेमेंट मशीनें, एक कार, एक टेम्पो और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की। गिरफ्तार युवतियां सूरत, कोलकाता, भीलवाड़ा और बूंदी की रहने वाली बताई गई हैं। सभी महिलाओं को कानूनी प्रक्रिया के बाद सखी वन स्टॉप सेंटर भेजा गया, जहां उनकी काउंसलिंग और मेडिकल जांच कराई जा रही है। बूंदी पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी ने बताया कि देवपुरा स्थित मकान में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने पहले गोपनीय निगरानी रखी, फिर बोगस ग्राहक भेजकर शिकायतों का सत्यापन कराया। पुष्टि होने के बाद विशेष टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारकर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया।
 

संवाददाता सुहैल अहमद की रिपोर्ट