शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर निर्मम हत्या....!
◾शामली: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। मशहूर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की मंगलवार शाम शामली में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
◾बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान करीब 20 राउंड फायरिंग हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
◾अंकित बालियान शामली के बंटीखेड़ा गांव के रहने वाले थे और उन्होंने रानू पंजाबी व मासूम शर्मा जैसे कलाकारों के साथ कई चर्चित प्रोजेक्ट किए थे।
◾शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह इन दिनों जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों में भी सक्रिय थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली
शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर निर्मम हत्या....!
Genral
27/08/2026 03:46 AM 75
X