INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

बुराड़ी में महिला की निर्मम हत्या खाली प्लॉट में मिला शव, सनसनी...!

बुराड़ी में महिला की निर्मम हत्या: खाली प्लॉट में मिला शव, सनसनी...!
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके के वेस्ट कमल विहार में एक खाली प्लॉट से 37 वर्षीय महिला का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई।महिला की बेरहमी से पत्थरों से कुचलकर हत्या की गई है। स्थानीय लोगों ने सोमवार शाम तक उसे टहलते देखा था,लेकिन सुबह उसका शव मिलने से इलाके में दहशत है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि इस खौफनाक वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया। महिला की पहचान और हत्यारे की तलाश के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली