कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 5फरवरी 2023 से जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाली विकास यात्रा के संबंध अधिकारियों से चर्चा की
दिनेश सोनगरा खंडवा /कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 5 फरवरी, 2023 से जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाली विकास_यात्रा के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारी रथ यात्रा में शामिल हों तथा विगत वर्षों में किए गए विकास कार्यो की जानकारी से ग्रामीणों को अवगत करायें तथा निर्माण कार्यो का भूमिपूजन कराया जाये। कलेक्टर सिंह ने बताया कि रथ के साथ साथ जल कलश यात्रा भी चलेगी। साथ ही स्कूलों में वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा लघु चल चित्रों की छायाचित्र, पोस्टर एवं फ्लेक्स भी रहेंगे। उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि रथ यात्रा के साथ साथ अपने विभागों में होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन कराया जायें।
इसके अलावा बैठक में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए कि रथ यात्रा में अपने विभाग की योजनाओं के विकास कार्यो से ग्रामीणों को अवगत करायें। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटील द्वारा भी वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया गया।
बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष कंचन बाई तनवे, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर एस.एल. सिंघाड़े, राजेश जैन सहित विभिन्न अधिकारीगण मौजूद थे।