INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

कैंटोनमेंट बोर्ड के कर्मचारियों पर एक स्थानीय व्यापारी से ढाई लाख रुपये रंगदारी मांगने आरोप

कैंटोनमेंट बोर्ड के कर्मचारियों पर एक स्थानीय व्यापारी से ढाई लाख रुपये (₹2,50,000) रंगदारी मांगने आरोप 
मेरठ सदर बाजार कैंट पीड़ित व्यापारी राकेश जैन (निवासी ढोलकी मोहल्ला, सदर)
ने बताया कि उनकी दुकान का पुराना शटर नाली के किनारे था, जिससे नाली का गंदा पानी दुकान के अंदर आ जाता था। इसके कारण कैंट बोर्ड के सफाई कर्मचारियों को भी नाली साफ करने में समस्या होती थी। इस समस्या से निपटने के लिए उन्होंने पुराना शटर निकलवाकर थोड़ा ऊंचा नया शटर लगवा लिया। आरोप है कि कैंटोनमेंट बोर्ड के कर्मचारियों ने इसे अवैध निर्माण बताते हुए उनसे ढाई लाख रुपये की मांग की।मांग ठुकराने पर हंगामा और तोड़फोड़ जब व्यापारी राकेश जैन ने रंगदारी देने से साफ इनकार कर दिया, तो कैंट बोर्ड के कुछ कर्मचारी दुकान पर पहुंचे और अंदर तोड़फोड़ करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही व्यापार संघ के अध्यक्ष जीतु नागपाल और छावनी परिषद के पूर्व सभासद दिनेश गोयल मौके पर पहुंचे। पूर्व सभासद दिनेश गोयल ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कैंट कर्मचारियों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और व्यापारी राकेश जैन से गाली-गलौज करने लगे।   पुलिस प्रशासन ने संभाला मोर्चा सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कैंट क्षेत्राधिकारी संजय कुमार गुप्ता और थाना सदर प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी राकेश जैन के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी 
रिपोर्टर शाहिद हसन मेरठ
सहयोगी नसीम