INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

12 घंटे में सुलझा फायरिंग कर लूट की कोशिश का केस, पैरोल जंपर जावेद उर्फ पउवा समेत दो शूटर गिरफ्तार....!

12 घंटे में सुलझा फायरिंग कर लूट की कोशिश का केस, पैरोल जंपर जावेद उर्फ पउवा समेत दो शूटर गिरफ्तार....!

सिविल लाइंस फायरिंग केस
12 घंटे में दो शूटर गिरफ्तार
पैरोल जंपर जावेद गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट टीम ने सिविल लाइंस के रानी झांसी फ्लाईओवर पर फायरिंग कर लूट की कोशिश का मामला महज 12 घंटे में सुलझा लिया। पुलिस ने पैरोल जंपर जावेद उर्फ पउवा (38) को राजस्थान के भिवाड़ी और उसके साथी दीपांशु उर्फ दीपु (25) को सदर बाजार से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने फतेह कचौरी के पास सोने की चेन देखकर युवक को निशाना बनाया था। DCP निहारिका भट्ट (IPS) के निर्देशन में एसीपी राजेंद्र प्रसाद और विशेष धत्तरवाल की निगरानी में SHO हनुमंत, इंस्पेक्टर रोहित सरस्वत और इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता की टीम ने CCTV, FRS और तकनीकी सर्विलांस से केस खोला। बरामदगी में 2 पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, 1 चाकू और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी शामिल है।


संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली