INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

दिल्ली में 25 से ज्यादा आपराधिक मामलों का आरोपी चेन स्नैचर गिरफ्तार....!

दिल्ली में 25 से ज्यादा आपराधिक मामलों का आरोपी चेन स्नैचर गिरफ्तार....!
पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस की एएसबी सेल ने चेन स्नैचिंग के मामले में 46 वर्षीय आरोपी नाहिद आजाद को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी न्यू अशोक नगर थाने में दर्ज मामले की जांच के दौरान 'स्पेशल ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड' के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और एएनपीआर सिस्टम की मदद से संदिग्ध वाहनों के नंबरों की जांच की गई। इसके अलावा तकनीकी निगरानी के जरिए भी उसकी पहचान की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करता था, ताकि पुलिस से बच सके। पुलिस का दावा है कि नाहिद आजाद के खिलाफ 25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। छीनी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली