संभाजीनगर में चेन स्नैचिंग का तांडव, बुजुर्ग महिलाएं घायल दो महीने में 5 घटनाएं
छत्रपति संभाजीनगर : चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में,देवदत्त कॉलोनी में एक 63 वर्षीय महिला उस समय घायल हो गईं जब दो बाइक सवार लुटेरों ने उनका मंगलसूत्र छीनने की कोशिश की।लुटेरों के ज़ोरदार धक्का लगने से महिला ज़मीन पर गिर गईं और उनकी आँखों के पास गंभीर चोटें आईं। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई,जिसमें लुटेरे मंगलसूत्र छीनकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार,शहर में पिछले दो महीनों में चेन स्नैचिंग की 5 घटनाएं हो चुकी हैं। चोर मुख्य रूप से अकेली चल रही महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।
अशोक एम. वर्णे दिल्ली क्राइम प्रेस