INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

बुराड़ी में चक्का जाम एवं जन आक्रोश मार्च, जनसमस्याओं को लेकर RWA का बड़ा प्रदर्शन...!

बुराड़ी में चक्का जाम एवं जन आक्रोश मार्च, जनसमस्याओं को लेकर RWA का बड़ा प्रदर्शन...!

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में जनसमस्याओं को लेकर दर्जनों RWA और स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। कौशिक हॉस्पिटल से बुराड़ी मेट्रो स्टेशन तक पैदल मार्च निकाला गया, जिसके बाद चक्का जाम कर दिल्ली सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समस्याओं के समाधान की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने बुराड़ी की 100 फुटा रोड की बदहाली, जगह-जगह गड्ढे, टूटी गलियां, जलभराव और गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि खराब सड़क व्यवस्था से यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ दुकानदारों और व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था और सफाई जैसे बुनियादी मुद्दे भी उठाए गए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मंगेश त्यागी के नेतृत्व में फेडरेशन ऑफ बुराड़ी RWA के बैनर तले कई RWA एक मंच पर आए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली