चंडीगढ़, पंजाब व फरीदाबाद टीम का गुरूग्राम ब्रांच आफिस में भव्य स्वागत
7 अक्तूबर, बुधवार/ गुरूग्राम :- बुधवार 7 अक्तूबर को सांयकालीन फरीदाबाद के एरिया एडवाइजर मोहम्मद सगीर अंसारी के साथ चंडीगढ़ की ग्रेट लीडर मधु सिंह अपनी टीम के अन्य सहयोगियों के साथ, गुरूग्राम स्थित दिल्ली क्राइम के ब्रांच आफिस में पधारीं। गुरूग्राम कार्यालय में आने से पूर्व यह टीम दिल्ली क्राइम के गोविंदपुरी ब्रांच आफिस में भी गयी थी, क्योंकि मधु सिंह व उनकी टीम के लीडर दूर से आए थे तो एक ही दिन में उन्होंने व उनकी टीम ने दोनों आफिस दोपहर व सांयकाल में कवर करना उचित समझा। दिल्ली क्राइम के गुरूग्राम ब्रांच आफिस में, सह-कार्यकारी संपादक दिनेश शर्मा व नेशनल ट्रेनर अशोक कुमार ने दोपहर को आया नगर, दिल्ली के ग्रेट लीडर बिनय कुमार व उनकी टीम को उनके कार्ड पहनाकर व किट देकर न केवल सम्मानित किया बल्कि उनको यह भी समझाया कि बिना अपनी नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी दिक्कत या परेशानी के, दिल्ली क्राइम प्रैस के माध्यम से, स्वयं तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखते हुए, ईमानदारी से अतिरिक्त पैसा कैसे कमाया जा सकता है। सांयकाल में जब मधु सिंह के साथ उनकी टीम के मीडिया एसोसिएट आस मोहम्मद, हंसराज, शंकर सिंह, वकील रियाज़ हसन, धनराज, सुशीला तथा एरिया एडवाइजर मोहम्मद सगीर अंसारी, गुरूग्राम कार्यालय पधारीं तो आफिस इंचार्ज व नेशनल ट्रेनर अशोक कुमार ने दिल्ली क्राइम के तीनों एड पैकेज को अलग-अलग सरल उदाहरणों के साथ इतने बढ़िया तरीके से समझाया कि उपस्थित लीडर्स बाग-बाग हो गये। अशोक कुमार ने गुरूग्राम कार्यालय में आए सभी लोगों को एक यादगार दिवस के तौर पर याद रखने के लिए, अपनी ओर से हाथ घड़ी, दिल्ली क्राइम के की-रिंग जैसे उपहार भी दिए। सभी सदस्यों के उपहार ग्रहण करने के साथ ही ग्रुप फोटो भी ली गई।तत्पश्चात जलपान ग्रहण करने के बाद देर रात लगभग 10 बजे मीटिंग का समापन कर दिया गया।
दिनेश शर्मा/गुरूग्राम/दिल्ली क्राइम प्रैस