INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

आनंद पर्वत में बेकाबू डीटीसी बस का कहर: दर्दनाक हादसे में एक स्कूटी सवार की मौत, दो घायल; महिला चालक फरार...!

आनंद पर्वत में बेकाबू डीटीसी बस का कहर: दर्दनाक हादसे में एक स्कूटी सवार की मौत, दो घायल; महिला चालक फरार...!
मध्य जिले के डीबीजी रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंद पर्वत के मिलिट्री रोड पर सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रूट नंबर 212 की एक तेज रफ्तार डीटीसी बस ने दो स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में स्कूटी सवार अतुल भारद्वाज (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पीछे बैठे भूषण कुमार (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरी स्कूटी पर सवार राकेश (48) भी इस टक्कर में घायल हो गए। ​राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत जीवन माला अस्पताल में भर्ती कराया गया।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक अतुल के शव को लेडी हार्डिंग अस्पताल भेजा। हादसे के बाद आरोपी महिला बस चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली