मेरठ में केसरगंज मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान से मचा हड़कम
उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित केसरगंज मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने के ऐलान के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी द्वारा इस कार्यक्रम का ऐलान किए जाने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आ गया है। सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ऐहतियात के तौर पर मस्जिद के आसपास के पूरे इलाके में कड़ी बैरिकेडिंग कर दी गई है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल मुस्तैदी से नजर बनाए हुए है।
रिपोर्टर शाहिद हसन मेरठ
सहयोगी फौलाद कुरैशी नसीम