INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

हापुड़ रोड पर चाइनीज मांजे का कहर: स्कूटी सवार युवक की कटी गर्दन

हापुड़ रोड पर चाइनीज मांजे का कहर: स्कूटी सवार युवक की कटी गर्दन

मेरठ के जैदी सोसाइटी स्थित अहद अपनी मां के साथ हापुड़ अड्डे गया था अपने घर से हापुड़ मार्ग की ओर स्कूटी से जा रहे एक युवक के साथ चाइनीज मांजे के कारण भीषण हादसा हो गया। सफर के दौरान अचानक हवा में झूलता हुआ प्रतिबंधित चाइनीज मांजा उसकी गर्दन में आकर उलझ गया। मांजे की अत्यधिक धार के कारण स्कूटी चला रहे युवक की गर्दन बुरी तरह कट गई और वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत खून से लथपथ युवक को संभाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इस दर्दनाक घटना से एक बार फिर शहर में जानलेवा चाइनीज मांजे की धड़ल्ले से हो रही बिक्री प्रशासन इस और थोड़ा ध्यान दें इसके बढ़ते खतरे को लेकर हड़कंप मच गया है

रिपोर्टर शाहिद हसन मेरठ 
सहयोगी नसीम अनस