INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

कक्षा 12 के युवा एथलीट वंश कथूरिया ने 4 से 7 दिसंबर 2025 को वर्ल्ड चैंपियन शिप इलेवन रशिया में पावरलिफ्टिंग गेम में भारत और अपने स्कूल का नाम गौरवान्वित किया,बने विश्व के रिकॉर्ड धारक

कक्षा 12 के युवा एथलीट वंश कथूरिया ने 4 से 7 दिसंबर 2025 को वर्ल्ड चैंपियन शिप इलेवन रशिया में पावरलिफ्टिंग गेम में भारत और अपने स्कूल का नाम गौरवान्वित किया,बने विश्व के रिकॉर्ड धारक

 

पूर्वी दिल्ली कृष्णा नगर बलदेव पार्क तथा कक्षा 12 के युवा एथलीट वंश कथूरिया ने 4 से 7 दिसंबर 2025 को वर्ल्ड चैंपियन शिप इलेवन रशिया में पावरलिफ्टिंग गेम में भारत और अपने स्कूल का नाम गौरवान्वित किया और पावरलिफ्टिंग गेम में 192.5 किलोग्राम वजन उठा कर बने विश्व के रिकॉर्ड धारक.
 

रूस मास्को में अयोजित विश्व चैंपियनशिप में भारतीय दल के युवा एथलीट वंश कथूरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 02 स्वर्ण या एक रजत पदक जीता। इतना ही नहीं वंश कथूरिया ने पावरलिफ्टिंग गेम खेलते हुए एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोडा और अपनी वेट कैटेगरी में 492.5 KG वजन उठा कर रिकॉर्ड होल्डर ऑफ द वर्ल्ड का ख़िताब हासिल किया।

वंश कथूरिया ने ये ऐतिहासिक उपलब्धि अपनी मजबूत इच्छाशक्ति और अथक प्रयास के दम पर हासिल की। उनकी जीत ने भारत को और अपने स्कूल को गौरवान्वित महसूस कराया है और ये सबित कर दिया है कि भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी से कम नहीं है।

वंश की इस ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें, उनके पूज्य पिताजी श्री गगन कुमार जी, पूज्य दादा जी एवं दादी जी को, उनके आदर्श गुरु जी श्री विक्रम फोगाट जी तथा उनके प्रधानचार्य जी (इंदर मलिक सर जी,), लवली पब्लिक स्कूल, न्यू लायल पुर, कृष्णा नगर दिल्ली-110051 और उनकी समस्त टीचर्स को हार्दिक शुभकामनाये  

मेडल और रिकॉर्ड की जानकारी :- 
स्वर्ण पदक 02
रजत पदक 01
कुल वजन कुल 492.5 किलोग्राम
अन्य उपलब्धि 492.5 किलोग्राम कुल वजन के साथ एक ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड ।

वंश कथूरिया ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और 492.5 किलोग्राम के टोटल से भारत का झंडा विश्व पटल पर ऊंचा किया है।                                        
                                                                                                                            
ये ऐसिहासिक उपलब्धि उसके विश्वास,उनके आदर्श गुरु जी श्री विक्रम फोगाट जी, भगवान का आशीर्वाद और सबकी दुआ और उनके पूज्य पिताजी के संघर्ष की वजह से है.

संवाददाता : मुकेश गुप्ता की रिपोर्ट