INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

सीएम ने बरनार नदी पर क्षतिग्रस्त पुल का किया निरीक्षण

सीएम ने बरनार नदी पर क्षतिग्रस्त पुल का किया निरीक्षण

 

महापर्व छठ तक आवागमन चालू किए जाने का दिया निर्देश।

 

लोगों में जगी उम्मीद।

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जमुई जिला अंतर्गत बरनार नदी पर निर्मित सोनो-चुरहेत काजवे पुल का निरीक्षण किया। यह पुल बीते दिनों तेज बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया था। इस पर आवागमन पूरी तरह बाधित है। पुल के टूट जाने से करीब एक लाख आबादी प्रभावित हुई है।

सीएम हेलीकॉप्टर से क्षतिग्रस्त पुल के समीप निर्मित हेलीपैड पर उतरे।वे वहां से सीधे काजवे पर गए। उन्होंने इस दरम्यान क्षतिग्रस्त पुल का गंभीरता से मुआयना किया। बाद में उच्च पदस्थ अधिकारियों को महापर्व छठ के पूर्व इस पुल को दुरुस्त कर यातायात चालू करने के निर्देश के बाद स्थानीय नागरिकों में नई उम्मीद जगी है। टूटे पुल का शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू होने का कयास लगाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के साथ चलने वाले अधिकारियों में अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत समेत कई ओहदेदारों का नाम उल्लेखनीय है।

उधर जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह, नव पदस्थापित डीएम राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन, डीडीसी शशि शेखर चौधरी, एडीएम सत्येंद्र कुमार मिश्र, एसडीएम अभय कुमार तिवारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी आर. के. दीपक, एएसपी अभियान ओंकार नाथ सिंह, एसडीपीओ राजेश कुमार, कार्यपालक अभियंता शिवशंकर दयाल, वीडियो श्रीश्री निवास, थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार समेत अधिकांश अधिकारियों ने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन किया, और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाया।

इधर बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री सुमित कुमार सिंह, विधायक दामोदर रावत, विधान परिषद अजय कुमार सिंह, सोनो प्रखंड प्रमुख शीला देवी, पूर्व विधायिका सावित्री देवी, पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद, जदयू के प्रदेश महासचिव शंभू शरण, जदयू जिलाध्यक्ष रामचरित्र मंडल, ब्रह्मदेव रावत, शिवशंकर चौधरी आदि ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज की, और मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

           दिल्ली क्राईम प्रेस

जिला संवाददाता आशुतोष पाण्डेय

              जमुई बिहार