सूरज सैनी के विवाह समारोह में पहुँचे पुष्पेंद्र पधान, वर-वधू को दिया सुखी जीवन का आशीर्वाद
मुजफ्फरनगर निवासी दिल्ली क्राइम प्रेस से एरिया एडवाइजर सूरज सैनी के वैवाहिक बंधन में बंधने पर पुष्पेंद्र पधान ने दीं दिल से बधाई, कहा 'सदा मुस्कुराती रहे यह जोड़ी सूरज सैनी की शादी में शिरकत कर बढ़ाई रौनक, वर-वधू को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा शादी के इस पावन अवसर पर उन्होंने वर-वधू को अपनी ओर से हार्दिक बधाई और ढेर सारा आशीर्वाद दिया। समारोह में पहुँचने पर पुष्पेंद्र पधान का सैनी परिवार और उपस्थित अतिथियों द्वारा स्वागत किया गया। पुष्पेंद्र पधान ने स्टेज पर जाकर दूल्हा बने सूरज सैनी और उनकी जीवनसंगिनी को उपहार भेंट कर उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। विवाह दो आत्माओं का पवित्र मिलन है। सूरज सैनी को जीवन के इस नए सफर की शुरुआत पर मेरी ओर से अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर इस नवदंपति के जीवन में सुख,समृद्धि और आपसी सामंजस्य हमेशा बनाए रखे। सूरज सैनी के माता-पिता और पूरे परिवार से मुलाकात कर उन्हें इस खुशी के मौके की बधाई दी। समारोह में क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे,और सभी ने वर-वधू के उज्ज्वल एवं सुखी भविष्य की कामना की। पूरी शादी के दौरान उत्सव का माहौल बेहद खुशनुमा और यादगार रहा।