वजीराबाद विलेज एमसीडी प्राइमरी स्कूल का निगम पार्षद प्रोमिला गुप्ता ने किया औचक निरीक्षण, 15 अगस्त तक जल्द 6 कमरे बच्चों के लिए होंगे तैयार...!
◾ दिल्ली के #तिमारपुर वार्ड-11 की निगम पार्षद Promila Gupta ने शुक्रवार को #वजीराबाद स्थित एमसीडी प्राइमरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया, जहां फिलहाल निर्माण कार्य जारी है।
◾ निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
◾ पार्षद प्रोमिला गुप्ता ने बताया कि स्कूल का निर्माण कार्य चलने के कारण स्थानीय बच्चों को जगतपुर सहित अन्य स्कूलों में स्थानांतरित किया गया है, जिससे अभिभावकों और विद्यार्थियों को रोजाना आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को जल्द से जल्द उनके अपने स्कूल में पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
◾ मौके पर मौजूद परियोजना के JE सूरज ने जानकारी दी कि 15 अगस्त तक स्कूल के छह कमरे तैयार कर दिए जाएंगे, जिनमें कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों की पढ़ाई शुरू कराई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि शेष भवन का निर्माण कार्य इसके बाद भी लगातार जारी रहेगा।
◾ JE सूरज ने यह भी बताया कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्माणाधीन हिस्से को पूरी तरह बैरिकेडिंग से घेरा जाएगा, ताकि स्कूल संचालन के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना या अनहोनी की संभावना न रहे
◾ स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि तय समय पर निर्माण पूरा होने से बच्चों और अभिभावकों को लंबे समय से हो रही परेशानी से राहत मिलेगी।
संवाददाता सुहैल अहमद की रिपोर्ट