मिलन विहार में स्वास्थ्य सुविधाओं का संकट, बंद मोहल्ला क्लीनिक को 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' के नाम से दोबारा खोलने की उठी मांग....!
◾दिल्ली में लगातार हो रही बारिश और मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार, सर्दी-खांसी और अन्य मौसमी बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे समय में मिलन विहार के स्थानीय लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है।
◾क्षेत्रवासियों का कहना है कि इलाके में न तो कोई सरकारी डिस्पेंसरी है और बंद पड़े मोहल्ला क्लीनिक के कारण इलाज के लिए उन्हें दूर-दराज के अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।
◾स्थानीय निवासियों ने सरकार से मांग की है कि बंद पड़े मोहल्ला क्लीनिक को जल्द से जल्द दोबारा शुरू किया जाए। लोगों का कहना है कि यदि सरकार चाहे तो इसका नाम बदलकर 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' रख सकती है, लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं फिर से उपलब्ध कराई जाएं।
◾नागरिकों का कहना है कि बारिश के मौसम में बढ़ती बीमारियों के बीच समय पर इलाज न मिलने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
◾ उन्होंने सरकार से अपील की है कि जनता की स्वास्थ्य जरूरतों को देखते हुए मिलन विहार में बंद पड़ी स्वास्थ्य सुविधा को जल्द बहाल किया जाए, ताकि लोगों को अपने ही क्षेत्र में सुलभ और बेहतर उपचार मिल सके।
संवाददाता सुहैल अहमद की रिपोर्ट