CSC के नाम पर साइबर ठगी का जाल बेनकाब, यूपी से 3 आरोपी गिरफ्तार; ₹2.50 करोड़ का ट्रांजैक्शन ट्रेस...!
Delhi Police की साइबर थाना DCP North District टीम ने कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जरिए चल रहे साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच में करीब 1,000 किलोमीटर तक ऑपरेशन चलाकर 24 घंटे के भीतर तीनों को दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष कुमार (शाहजहांपुर), अमित कुमार (हरदोई) और उमेश चंद (लखीमपुर खीरी) के रूप में हुई है। 72 वर्षीय बुजुर्ग से बिजली कनेक्शन में नाम बदलने के बहाने करीब ₹1.99 लाख की ठगी की गई थी। जांच में बरामद खातों से ₹2.50 करोड़ से अधिक के लेनदेन का पता चला। पुलिस टीम का नेतृत्व ACP विशाल धत्तरवाल और SHO रोहित गहलोत ने किया, जबकि टीम में SI अरविंद यादव, HC हिमांशु और HC रवि शामिल रहे।आरोपियों से 5 मोबाइल, 20 सिम कार्ड, 9 पासबुक, 6 चेकबुक, 15 डेबिट/क्रेडिट कार्ड और एक बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट मशीन बरामद हुई है।
संवाददाता सुहैल अहमद दिल्ली
CSC के नाम पर साइबर ठगी का जाल बेनकाब, यूपी से 3 आरोपी गिरफ्तार; ₹2.50 करोड़ का ट्रांजैक्शन ट्रेस...!
Genral
03/09/2026 08:48 AM 96
X