रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर मे डीआईजी ने किया होलिका दहन।
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में होलिका दहन किया गया। सभी को दी होली की शुभकामनांए व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश भी दिया गया। कल रात्रि के समय रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर के प्रांगण में होली पर्व पर होलिका दहन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होलिका दहन कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह मुख्य यजमान थे। सर्वप्रथम पुजारी द्वारा वैदिक मत्रोचार के साथ पूर्ण विधि-विधान से होलिका का पूजन किया गया जिसके बाद पुलिस एसएसपी महोदय द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूजनोपरान्त होलिका दहन कर कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। होलिका दहन के उपरान्त डीआईजी द्वारा सभी को होली के पावन पर्व की शुभकामनांए दी गयी तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश आम जनता को दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित रिजर्व पुलिस लाईन परिसर में रहने वाले पुलिस कर्मियों के परिजन व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
*रिपोर्टर निखिल सैनी,