INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

सोमवती अमावस्या पर कछला गंगा घाट का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

सोमवती अमावस्या पर कछला गंगा घाट का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

बदायूँ। सोमवती अमावस्या पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने रविवार को कछला गंगा घाट का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि गंगा घाट पर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून व्यवस्था, यातायात, पार्किंग तथा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उनके सुरक्षित आवागमन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर मोहित कुमार, क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक उझानी प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

संवाददाता: एके सोनी (पीयूष), बदायूँ