INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

कछला घाट हादसे पर डीएम पहुंचे मौके पर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कछला घाट हादसे पर डीएम पहुंचे मौके पर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बदायूं, 25 मई। गंगा दशहरा पर्व पर कछला गंगा घाट के पास नरोरा की ओर स्नान के दौरान हाथरस के एक परिवार के 07 लोग गहरे पानी में डूबने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस, नाविकों और गोताखोरों ने राहत कार्य शुरू कर 05 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि 15 वर्षीय निलेश की मौत हो गई। 10 वर्षीय किशोरी शिखा की तलाश जारी है। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी अवनीश राय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों का जायजा लिया। डीएम ने घाट पर सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश, पार्किंग व गोताखोरों की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
डीएम ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे केवल निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें और गहरे पानी में जाने से बचें।

 एके सोनी संवाददाता बदायूं